loader
सैकड़ों साल पहले धरती पर हमला करते थे एलियन, मिला पहला सबूत

सैकड़ों साल पहले धरती पर हमला करते थे एलियन, मिला पहला सबूत

August 11, 2018, 12:34 PM

 एलियन सैकड़ों साल पहले ही धरती पर कदम रख चुके हैं! एक गोताखोर खोजी का तो यही मानना है। उन्हें 'बरमुडा ट्राइएंगल' की तह से एक विशालकाय टुकड़ा मिला है, जिसके बाद उन्होंने दावा किया है कि यह एलियन के यान का हिस्सा हो सकता है। दो फुटबॉल मैदान के आकार जितने इस टुकड़े में कई तोपनुमा खांचे भी दिख रहे है। माना जा रहा है कि युद्धपोत जैसे इस यान का इस्तेमाल धरती पर हमला करने के लिए किया जाता था।

यह टुकड़ा मूंगे की दीवार से घिरा हुआ है। यह पांच हजार साल पुराना हो सकता है। वैज्ञानिक हैरान हैं क्योंकि यहां प्रवाल का बढ़ना मुश्किल है। इसकी वजह से इसे बढ़ने में मदद मिली। दरअसल गोताखोर डैरेल मिक्लॉस समुद्र के नीचे सैकड़ों साल से छिपे खजाने को खोजते हैं और उनका शो डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित होता है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह धरती पर एलियन की मौजूदगी का पहला सबूत हो सकता है।

मिक्लॉस कैरेबियाई समुद्र में जहाज के पुराने टुकड़ों को ढूंढने के लिए गोपनीय नक्शा इस्तेमाल करते हैं। इसे उनके दोस्त और नासा अंतरिक्ष यात्री गॉर्डन कूपर ने तैयार किया है। उनकी खोज पर डिस्कवरी चैनल ने कई एपिसोड तैयार किए हैं, जिन्हें दो सीजन में दिखाया गया। पिछले कुछ महीनों से उनकी टीम कुछ ऐसा ढूंढने में लगी हुई थी, जिससे दुनिया में कौतूहल पैदा हो जाए। गोपनीय नक्शे का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने समुद्र में 100 से ज्यादा अजीब चीजें ढूंढने की योजना बनाई थी। मिक्लॉस ऐसी जगहों पर गोताखोरी करते हैं, जहां कोई नहीं पहुंचा हो

Share Now


Your Comments!

महत्वपूर्ण सूचना -भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।