loader
यहां सुहागरात के समय कमरे के बाहर बैठा रहता है पूरा गांव!

यहां सुहागरात के समय कमरे के बाहर बैठा रहता है पूरा गांव!

July 18, 2018, 11:59 AM

दुनिया में शादी को लेकर अलग-अलग तरह के रीति-रिवाज हैं। कुछ परंपरा तो एेसी हैं जिन पर विश्वास करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इन सब रिवाजों का भुगतान सिर्फ महिलाओं और लड़कियों को ही करना पड़ता है। जबकि पुरूषों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। 

आज जहां शहरों में शादी के बाद हनीमून पर जाना एक रस्म बन गई है। वहीं अब भी कई एेसे समुदाय हैं जहां सुहागरात के समय पूरा गांव और सरपंच कमरे के बाहर बैठता है। उनका एेसा करने के पीछे की वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

PunjabKesari

कंजरभाट नाम का समुदाय पिछले 20 सालों से यह पुरानी और शर्मनाक परंपरा को निभा रहा है। इस परंपरा को इसलिए निभाया जाता है ताकि दुल्हन के चरित्र के बारे में जान सकें। परंपरा के मुताबिक दूल्हा-दुल्हन को कमरे के अंदर जाने से पहले सफेद चादर दी जाती है। नवविवाहित जोड़ा बिस्तर पर इसी चादर को बिछा कर सोता है। ताकि पहली बार संबंध बनाते वक्त उस पर खून का दाग आसानी से न जा सके।

 

सुबह सरपंच चादर पर दाग देखता है। अगर चादर पर दाग हो तो महिला को पवित्र माना जाता है। यदि सरपंच को कोई दाग दिखाई नहीं देता तो वह महिला अपनी परीक्षा में फेल हो जाती है। फिर दुल्हन को गलत मानकर उसके साथ जानवरों जैसा व्यवहार किया जाता है।

PunjabKesari

Share Now


Your Comments!

महत्वपूर्ण सूचना -भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।