loader
पहले तीन चरण के मतदान के बाद भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही : जावड़ेकर

पहले तीन चरण के मतदान के बाद भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही : जावड़ेकर

April 25, 2019, 12:16 PM

केन्द्रीय मंत्री और भाजपा के राजस्थान चुनाव प्रभारी प्रकाश जावडेकर ने बुधवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव के पहले तीन चरण के मतदान के बाद भाजपा एवं राजग ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ गये हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा राज्य की सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उल्लेखनीय है कि देश में लोकसभा चुनाव में तीसरे चरण का मतदान मंगलवार को हुआ। जावडेकर ने यहां भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं में कहा, ‘‘ लोकसभा के तीन चरणों में 300 सीटों पर चुनाव हुआ है और भाजपा को अधिक विश्वास हो चला है कि हम ऐतिहासिक विजय की ओर चले हैं और भाजपा राजग मिलकर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे।’’उन्होंने कहा, ‘‘पहली बार भारत यह अनुभव कर रहा है कि सत्ताधारी पार्टी के पक्ष में एक लहर है। हमेशा एक  एंटी इनकंबेसी  की बात सुनते रहे हैं लेकिन पहली बार है कि  प्रो इंनकंबेसी  की बात है। ’’ उन्होंने कहा कि लोग मजबूत सरकार, देश की सुरक्षा, गरीबों को सशक्त बनाने और देश की उन्नति के लिये मतदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा,‘‘ ये सब मोदी सरकार की उपलब्धियां हैं जो  प्रो इंकम्बेंसी  वोट में परिलक्षित हो रही हैं। पहले तीन चरण में कम मतदान संबंधी सवाल पर जावडेकर ने कहा,‘‘ एक बात सामने आ रही है कि अनेक राज्यों में पांच से छह प्रतिशत मतदान कम हुआ है। हम भी विश्लेषण कर रहे थे कि यह वोट किसका कम हुआ और हमारा नतीजा यह है कि यह वोट विपक्ष के कम हुए है। विपक्ष की नकारात्मक राजनीति और नकारा सोचइसके खिलाफ जनता ने वोट दिया है और भाजपा का नेतृत्व के लिये वोट दिया है।’

Share Now


Your Comments!

महत्वपूर्ण सूचना -भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।