loader
दिल्ली: सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, पहाड़गंज के होटल से 18 लड़कियों को छुड़ाया

दिल्ली: सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, पहाड़गंज के होटल से 18 लड़कियों को छुड़ाया

August 1, 2018, 12:15 PM

दिल्ली पुलिस और बनारस पुलिस ने संयुक्त अभियान के तहत राजधानी दिल्ली के पहाड़गंज के होटल से 18 लड़कियों को मुक्त कराया। ये लड़कियां ह्यूमन ट्रैफ्रिकिंग के लिए दिल्ली लाई गई थी। इन्हें भी पूर्व की तरह इराक और कुवैत भेजा जाना था। इस मौके पर दिल्ली महिला आयोग की टीम भी पुलिस टीम के साथ थी। 
PunjabKesari
बताया जाता है कि बनारस पुलिस की अपराध शाखा ने 23 जुलाई 2018 को 18 लड़कियों और महिलाओं को नेपाल से दिल्ली तस्करी करने और उनको खाड़ी देश भेजने की एफआईआर दर्ज की थी। बनारस पुलिस दिल्ली आई और उन्होंने इसकी सूचना दिल्ली पुलिस और महिला आयोग को दी, मौके पर स्वाति मालीवाल भी पहुंची। मैदानगढ़ी में जहां छापा मारा गया वहां इन लड़कियों को कैद में रखा गया था। इस घर से 68 पासपोर्ट जब्त किए गए हैं, जिनमें से 61 नेपाली और 7 भारतीय थे।
PunjabKesari
आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल और सदस्या किरण नेगी ने उन लड़कियों से बात की। उन्होंने पहले तो बात करने से मना किया। मगर लड़कियों की काउंसलिंग करने के बाद उन्होंने बताया कि उन्हें नौकरी दिलवाने के नाम पर दिल्ली लाया गया था। इन लड़कियों में से 16 लड़कियां नेपाल से और 2 लड़कियां पश्चिम बंगाल से हैं। लड़कियों का कहना है कि वो बहुत गरीब हैं और नेपाल के भूकंप प्रभावी क्षेत्रों से आती हैं। उनमें से ज्यादातर ने भूकंप में अपने घर और परिवार वालों को खो दिया है। छुडवाई गई लड़कियों की उम्र 18 से 30 साल के बीच है। 
PunjabKesari
मानव तस्करी का अड्डा बनी दिल्ली : स्वाति
डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष स्वाति ने कहा कि दिल्ली मानव तस्करी का अड्डा बन गई है। डीसीडब्ल्यू को इन रैकेट के बारे में पता चल जाता है, दूसरे राज्यों की पुलिस को इनके बारे में पता चल जाता है, मगर दिल्ली पुलिस सोती रहती है। बनारस पुलिस ने मुझे बताया कि मैदानगढ़ी के इस घर का इस्तेमाल पिछले कुछ वर्षों से लड़कियों की तस्करी के लिए किया जा रहा है। इसके बारे में स्थानीय पुलिस को कैसे पता नहीं होता? मैंने कई बार गृहमंत्री से अनुरोध किया है कि दिल्ली पुलिस की जवाबदेही तय की जाए, मगर वह ऐसा करने में असमर्थ रहे हैं।

Share Now


Your Comments!

महत्वपूर्ण सूचना -भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।