loader
कंगना रनौत के खिलाफ 8 पुलिस केस, फिर भी क्यों दिया टिकट; BJP ने बताया

कंगना रनौत के खिलाफ 8 पुलिस केस, फिर भी क्यों दिया टिकट; BJP ने बताया

March 28, 2024, 09:44 PM

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अभिनेत्री कंगना रनौत के नाम पर कई थानों में कुल आठ मामले दर्ज हैं।यह जानकारी भाजपा ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म 'एक्स' पर साझा की है। इनमें अधिकतर मामले महाराष्ट्र के मुंबई के थानों में दर्ज हैं। कंगना के खिलाफ गीतकार जावेद अख्तर भी केस दर्ज करा चुके हैं। उन पर कॉपीराइट का मुकदमा भी दर्ज है।

क्यों कहा जाता है 'पंगा गर्ल'
अभिनेत्री कंगना रनौत 'क्वीन' और 'पंगा गर्ल' के नाम से मशहूर हैं। विवादों से उनका गहरा नाता रहा है। यही वजह है कि उनके खिलाफ मानहानि सहित किसान आंदोलन पर कमेंट करने से लेकर अन्य मामलों में अब तक आठ केस दर्ज है। दरअसल, उच्चतम न्यायालय के आदेश अनुसार चुनाव आयोग की गाइडलाइन के तहत प्रत्याशी को सी-7 फॉर्म में अपनी जानकारी साझा करनी होती है। इसके अलावा दो अखबारों में भी इसका विज्ञापन प्रकाशित करना होता है।

भाजपा ने बताई उम्मीदवार बनाने की वजह
मानहानि मामलों के साथ कुल आठ मामले कंगना रनौत के ऊपर दर्ज हैं। इसके साथ ही भाजपा ने सी-7 फॉर्म में कंगना को अपना प्रत्याशी बनाए जाने के पीछे कई तर्क दिए हैं, जिसमें उनको सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया गया है। दरअसल, मंडी से कंगना को टिकट मिलने पर कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत ने उनके खिलाफ आपत्तीजनक पोस्ट की थी। हालांकि उन्होंने बाद में कहा कि वह पोस्ट किसी और ने उनके हैंडल से किया था।

कौन-कौन से मामले दर्ज?
पहला मामला गीतकार जावेद अख्तर ने मानहानि का किया है, जो मुंबई के अंधेरी में दर्ज है। दूसरा मामला आशीष कौल ने मुंबई के बांद्रा थाना में कंगना पर कॉपीराइट का दर्ज करवाया है। तीसरा मामला बांद्रा थाना में ही दर्ज है। चौथा मामला पंजाब के बठिंडा में महिला किसान महिंद्र कौर ने मानहानि का दर्ज कराया है। पांचवां मामला जरीना वहाब ने दर्ज कराया है। छठा मामला आदित्य पंचोली ने दर्ज कराया है। सातवां मामला कर्नाटक हाईकोर्ट में रमेश नायक ने दर्ज कराया है और आठवां मामला बॉम्बे हाईकोर्ट के तहत सत्र न्यायालय दिंडोशी में दर्ज है।

Share Now


Your Comments!

महत्वपूर्ण सूचना -भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।